Concept:प्लुत स्वर वे स्वर हैं जिनके उच्चारण में दीर्घ स्वरों से भी अधिक समय लगता है। ये किसी को पुकारने के लिए प्रयोग होते हैं।Explanation:दिए गए विकल्पों में केवल 'ओउम्' प्लुत स्वर है। इसके उच्चारण में अधिक समय लगता है, जैसे 'ॐ' का 'ओ' स्वर।'ओम', 'अउम' और 'ओम्' सामान्य स्वर हैं, प्लुत नहीं।
मात्रा के आधार पर स्वर के भेद
ह्रस्व स्वर (लघुस्वर) - जिन स्वरों के उच्चारण में कम समय लगता हैं। जैसे - अ, इ, उ।
दीर्घ स्वर (गुरू स्वर) - जिन स्वरों के उच्चारण में समय अधिक लगता हैं। जैसे - आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ,औ
ह्रस्वार्द्ध स्वर - इन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर की अपेक्षा कम समय लगता हैं। जैसे - अऽ, एँ।
प्लूत स्वर- जिन स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वरों से भी अधिक समय लगता हैं, उन्हे प्लूत स्वर कहतेहैं। यह स्वर लेखन में नहीं हैं, यह किसी को पुकारने के काम आते हैं। जैसे - ॐ का ‘ओ’ स्वर