Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/2/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 5 of 14
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
शिरीष के फूलों की कोमलता देखकर परवर्ती कवियों ने समझा कि उसका सब-कुछ कोमल है ! यह भूल है। इसके फल इतने मज़बूत होते हैं कि नए फूलों के निकल आने पर भी स्थान नहीं छोड़ते। जब तक नए फल-पत्ते मिलकर, धकियाकर उन्हें बाहर नहीं कर देते तब तक वे डटे रहते हैं। वसंत के आगमन के समय जब सारी वनस्थली पुष्प-पत्र से मर्मरित होती रहती है, शिरीष के पुराने फल बुरी तरह खड़खड़ाते रहते हैं। ...
मैं सोचता हूँ कि पुराने की यह अधिकार-लिप्सा क्यों नहीं समय रहते सावधान हो जाती ? जरा और मृत्यु, ये दोनों ही जगत के अतिपरिचित और अतिप्रामाणिक सत्य हैं। तुलसीदास ने अफ़सोस के साथ इनकी सच्चाई पर मुहर लगाई थी – ‘धरा को प्रमान यही तुलसी जो फरा सो झरा, जो बरा सो बुताना !’
(i) गद्यांश में प्रयुक्त ‘वसंत’ शब्द का समानार्थी शब्द हो सकता है :
(A) संतदास
(B) मधुमास
(C) उल्लास
(D) मनोरम
(ii) निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए :
(A) शिरीष के फल, फूल की तरह कोमल होते हैं।
(B) शिरीष के फल-फूल दोनों ही कोमल होते हैं।
(C) शिरीष के फल, फूल की तरह कोमल नहीं होते।
(D) शिरीष के फल नए फूल आते ही अपना स्थान छोड़ देते हैं।
(iii) वसंत के सौंदर्य में इनमें से कौन-सा सौंदर्यहीन बना रहता है ?
(A) पुष्पपत्र से मर्मरित वनस्थली
(B) शिरीष के फूल
(C) शिरीष का पेड़
(D) शिरीष के फल
(iv) ‘शिरीष’ को लेकर लेखक का परवर्ती कवियों की धारणा को निराधार मानने का आधार है :
(A) फलों की मजबूती
(B) फूलों की मजबूती
(C) फूलों की कोमलता
(D) इसका फूलों से लदे रहना
(v) ‘जो फरा सो झरा, जो बरा सो बुताना’ – पंक्ति का भाव है :
(A) जिसने जन्म लिया उसकी मृत्यु निश्चित है।
(B) जो फलेगा वह झड़ेगा, जो जलेगा वह बुझेगा।
(C) पुरानी पीढ़ी का स्थान नई पीढ़ी लेगी।
(D) शिरीष के फूलों का झड़ना निश्चित है।
Advertisements
Go to Question: