Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/2/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 14
Marks: +1, -0
(पूरक पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रश्न)
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [10×1=10]
(i) यशोधर बाबू ने मैट्रिक की परीक्षा कहाँ से उत्तीर्ण की थी ?
(A) रेम्जे स्कूल, नैनीताल
(B) रेम्जे स्कूल, अल्मोड़ा
(C) विद्या मंदिर, अल्मोड़ा
(D) विद्या मंदिर, नैनीताल
(ii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : आनंदा अपने पढ़ने की बात अपने दादा से नहीं कर पाता है।
कारण : आनंदा के पिता अत्यधिक क्रोधी स्वभाव के थे तथा आनंदा की पढ़ाई करवाने के पक्ष में नहीं थे।
विकल्प :
(A) कथन सही है, कारण ग़लत है।
(B) कथन सही नहीं है, कारण सही है।
(C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(iii) ‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
(A) कथन I : सिंधु घाटी सभ्यता ‘हाई प्रोफाइल’ सभ्यता थी।
(B) कथन II : सिंधु घाटी सभ्यता ‘लो प्रोफाइल’ सभ्यता थी।
(C) कथन III : सिंधु घाटी सभ्यता ‘हथियारों’ की सभ्यता थी।
(D) कथन IV : सिंधु घाटी सभ्यता ‘ताकत’ के बल पर थी।
(iv) किसके निर्देशन में मुअनजो-दड़ो की खुदाई का व्यापक अभियान प्रारम्भ हुआ ?
(A) इरफान हबीब
(B) जॉन मार्शल
(C) राखालदास बनर्जी
(D) दीक्षित काशीनाथ
(v) ‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ से उद्धृत पंक्ति – ‘देखना अपनी आँख से देखना है। बाकी सब आँख का झपकना है।’ – का आशय है :
(A) सौंदर्य की वास्तविक अनुभूति तो प्रत्यक्ष दर्शन से ही होती है।
(B) आँखों देखा ही सत्य होता है, शेष सब व्यर्थ होता है।
(C) स्वयं देखकर ही आनंद आता है, पढ़-सुनकर नहीं।
(D) स्वयं का भोगा ही सत्य होता है, दूसरों द्वारा कहा नहीं।
(vi) ‘जूझ’ कहानी के नायक आनंदा का स्कूल में वसंत पाटील की तरह ही सुव्यवस्थित ढंग से काम करने और पढ़ने का कारण इनमें से नहीं है :
(A) उससे ईर्ष्या करना
(B) उससे प्रतिस्पर्द्धा करना
(C) थोड़े ही समय में परीक्षा की तैयारी करना
(D) पिता द्वारा दी गई चुनौती को पूरा करना
(vii) सिल्वर वैडिंग की पार्टी वाले दिन यशोधर बाबू का ‘संध्या’ में अधिक समय लगाने का कारण हो सकता है :
(A) उन्हें पार्टी आयोजन की पूर्व सूचना न दिया जाना
(B) पार्टी में मेहमानों के बीच स्वयं को उपेक्षित पाना
(C) उनके आत्मीय जनों को पार्टी में न बुलाया जाना
(D) पार्टी में आए मेहमानों के बीच स्वयं को असहज महसूस करना
(viii) ‘जूझ’ कहानी के आधार पर बताइए कि आनंदा को गणित कैसे समझ आने लगा था ?
(A) मन की एकाग्रता से
(B) वसंत पाटील की सहायता से
(C) माँ की सहायता से
(D) शिक्षक की सहायता से
(ix) ‘जूझ’ पाठ की लेखन शैली है :
(A) विवरणात्मक
(B) आत्मकथात्मक
(C) संवाद
(D) वर्णनात्मक
(x) ‘जूझ’ पाठ के अनुसार कविता के प्रति लगाव से पहले और बाद में अकेलेपन के प्रति लेखक की धारणा में क्या बदलाव आया ?
(A) अकेलापन डरावना है
(B) अकेलापन अनावश्यक है
(C) अकेलापन उपयोगी है
(D) अकेलापन सामान्य प्रक्रिया है
Advertisements
Go to Question: