Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/2/3
© examsnet.com
Question : 4 of 14
Marks:
+1,
-0
(पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रश्न)निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]हमें दोनों एक संग रुलाने हैं,आप और वह दोनों(कैमराबस करोनहीं हुआरहने दोपरदे पर वक्त की कीमत है)अब मुस्कुराएँगे हमआप देख रहे थे सामाजिक उद्देश्य से युक्त कार्यक्रम(बस थोड़ी ही कसर रह गई)धन्यवाद।(i) काव्यांश में ‘आप’ और ‘वह’ प्रयुक्त हुआ है :(A) दर्शक और संवाददाता के लिए(B) मीडियाकर्मी और कैमरामैन के लिए(C) दर्शक और विकलांग व्यक्ति के लिए(D) विकलांग व्यक्ति और संवाददाता के लिए(ii) निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए पद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए :(A) मीडिया विकलांग व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील है।(B) समाज विकलांग व्यक्तियों के प्रति जागरूक है।(C) शारीरिक चुनौती झेलते व्यक्ति के साक्षात्कार द्वारा मीडिया का उद्देश्य समाज-सेवा है।(D) मीडिया स्वार्थी एवं संवेदनहीन है, उसका सामाजिक सरोकार मात्र दिखावा है।(iii) काव्यांश में कोष्ठक में लिखे शब्द संकेत करते हैं :(A) परदे के पीछे की वास्तविकता(B) मीडिया का बुरा बर्ताव(C) साक्षात्कार के प्रश्न(D) विकलांग व्यक्ति की मानसिकता(iv) उपर्युक्त काव्यांश की पंक्ति – ‘अब मुस्कुराएँगे हम’ दिखाती है, मीडियाकर्मियों की :(A) संवेदनशीलता को(B) संवेदनहीनता को(C) परदुख कातरता को(D) प्रफुल्लता को(v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :कथन : सामाजिक उद्देश्य से युक्त कार्यक्रम में मीडिया का उद्देश्य पूर्ण न हो सका।कारण : विकलांग व्यक्ति द्वारा उनके निर्देशानुसार व्यवहार न करने से लोगों की सहानुभूति बटोरने का अवसर उनके हाथ से निकल गया।विकल्प :(A) कथन सही है, कारण ग़लत है।(B) कथन सही नहीं है, कारण सही है।(C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Go to Question: