Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/4/3
© examsnet.com
Question : 2 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)हे ग्राम देवता ! नमस्कार !सोने-चाँदी से नहीं किंतुतुमने मिट्टी से किया प्यार।हे ग्राम देवता ! नमस्कार !जन कोलाहल से दूर कहींएकाकी सिमटा-सा निवास,रवि-शशि का उतना नहीं किजितना प्राणों का होता प्रकाश।श्रम-वैभव के बल पर करते हो,जड़ में चेतन का विकास,दानों-दानों में फूट रहे,सौ-सौ दानों के हरे हास।यह है न पसीने की धारा,यह गंगा की है धवल धार।हे ग्राम देवता ! नमस्कार !अधखुले अंग जिनमें केवल हैकसे हुए कुछ अस्थि-खंडजिनमें दधीचि की हड्डी है,यह वज्र इंद्र का है प्रचंड !जो है गतिशील सभी ऋतु मेंगर्मी, वर्षा हो या कि ठंड।जग को देते हो पुरस्कार,देकर अपने को कठिन दंड !झोंपड़ी झुकाकर तुम अपनी,ऊँचे करते हो राज-द्वार !हे ग्राम देवता ! नमस्कार !(i) कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :कथन : किसान को किसी तरह का लालच नहीं है।कारण : किसान धन-दौलत से ऊपर उठकर मिट्टी से प्रेम करता है। मिट्टी ही उसका जीवन है।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।(B) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।(C) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।(D) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।(ii) अंतिम पद में किसान की कौन-सी विशेषताओं का वर्णन है ?(A) सहनशीलता – उदारता(B) अहिंसक – सत्यवादी(C) कर्मठ – प्रतिभाशाली(D) दानवीर – विश्वसनीय(iii) किसान के परिश्रम का परिणाम है :(A) गंगा की धारा का धवल होना(B) खेतों में चहल-पहल होना(C) ऊसर भूमि का हरे-भरे खेतों में बदलना(D) पसीने का वर्षा में बदलना(iv) किसान को कवि ने ‘देवता’ क्यों कहा है ?(A) गर्मी-सर्दी सभी ऋतुओं में कठोर परिश्रम करने के कारण(B) ऊँचे-ऊँचे राज-प्रासादों में रहने वालों का पेट भरने के कारण(C) सोने-चाँदी के स्थान पर मिट्टी से प्रेम करने के कारण(D) अपने श्रमबल से अन्न उपजा कर संसार का पेट भरने के कारण(v) ‘किसान स्वयं छोटे-से घर में संतुष्ट रहता है।’ — यह भाव किन पंक्तियों में आया है ?(A) सोने-चाँदी से नहीं किंतुतुमने मिट्टी से किया प्यार।(B) जन कोलाहल से दूर कहींएकाकी सिमटा-सा निवास।(C) रवि-शशि का उतना नहीं किजितना प्राणों का होता प्रकाश।(D) जो है गतिशील सभी ऋतु मेंगर्मी, वर्षा हो या कि ठंड।
Go to Question: