Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/4/3
© examsnet.com
Question : 1 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)भारत में फिलहाल बिजली का बहुत बड़ा संकट नहीं है, मगर भविष्य की ज़रूरतों और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के संकल्पों के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंज़ूरी दी है। इस मिशन के माध्यम से भारत को ऊर्जा-स्वतंत्र बनाने, अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों को कार्बन मुक्त करने और वैकल्पिक ईंधन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के एक वैश्विक केंद्र में बदलने की योजना है।इसमें संदेह नहीं कि विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ने की कोशिश करते भारत जैसे देशों के लिए ऊर्जा में स्वावलंबन हासिल करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें कारख़ाने लगाने, उत्पादन बढ़ाने, लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए रोज़गार पैदा करने हैं। इसके लिए स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता है क्योंकि देश में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती हुई माँग की आपूर्ति हेतु करोड़ों रुपए प्रति वर्ष सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं। सौर-ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है। इस प्रकार जनता को राहत दिलाते हुए ऊर्जा स्वावलंबन हासिल किया जा सकता है, बशर्ते कुछ ठोस योजनाओं पर सतर्कता से अमल किया जाए। विशेषकर यह देखते हुए कि हाइड्रोजन स्वच्छ ईंधन है और एक बार दक्षता हासिल होने के बाद इससे अनंत काल तक असीमित ऊर्जा पाई जा सकती है। मगर इसमें कुछ समस्याएँ भी हैं। मुख्य अड़चन इसके भंडारण की है। यह अत्यंत विस्फोटक होने के कारण दुर्घटना का कारण बन सकती है। उम्मीद है राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में इससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा। मसलन हाइड्रोजन ईंधन को सस्ता करना। कोयले की उपलब्धता का भी फिलहाल कोई संकट नहीं है। मगर ऊर्जा की बढ़ती माँग कोयले के भविष्य को धुँधला कर देती है। ऐसे में बेहतर होगा कि या तो परमाणु बिजली की तरफ बढ़ा जाए या फिर हाइड्रोजन ईंधन समेत स्वच्छ ऊर्जा के अन्य विकल्प आज़माए जाएँ।(i) कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :कथन : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंज़ूरी दी है।कारण : भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।(C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।(D) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।(ii) कौन-सा कथन अनुच्छेद के अनुरूप नहीं है ?(A) मिशन सभी समस्याओं का समाधान खोज लेगा।(B) कोयले से प्राप्त बिजली सहज उपलब्ध है।(C) स्वच्छ ऊर्जा के अन्य विकल्प खोजने चाहिए।(D) परमाणु बिजली को छोड़ देना चाहिए।(iii) भारत अपने ऊर्जा-व्यय को किस प्रकार सीमित कर सकता है ?(A) पेट्रोल-डीज़ल को प्रतिबंधित करके(B) कम क़ीमत पर पेट्रोल-डीज़ल उपलब्ध करवाकर(C) ऊर्जा स्वावलंबन हासिल करके(D) अपने देश में पेट्रोल-डीज़ल पैदा करके(iv) भारत को स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता क्यों है ?(A) उत्पादन बढ़ाने और रोज़गार पैदा करने के लिए(B) स्वच्छ पर्यावरण को प्रोत्साहन देने के लिए(C) युवा-पीढ़ी की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए(D) वैश्विक माँग को पूरा करने के लिए(v) राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का/के मुख्य उद्देश्य है/हैं, भारत को :I. ऊर्जा क्षेत्र में स्वतंत्र बनानाII. सर्वोच्च स्थान तक पहुँचानाIII. वैकल्पिक ईंधन का उत्पादन करनाविकल्प :(A) I सही है।(B) II सही है।(C) II और III सही हैं।(D) I और III सही हैं।
Go to Question: