Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/4/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 3 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
(i) स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-Iस्तंभ-II
1.आज मेरा नया पेंसिल बॉक्स आया है।(I)मिश्र वाक्य
2.उसने बताया कि चिड़िया उड़ गई।(II)संयुक्त वाक्य
3.पेड़ काँप रहे थे और बिजली चमक रही थी।(III)सरल वाक्य
विकल्प :
(A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
(B) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
(C) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
(D) 1-(II), 2-(I), 3-(III)
(ii) निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
I. पापा ने दीदी को भी उठाया।
II. चिड़िया भाग रही थी और कौए परेशान थे।
III. दोपहर को जब धूप निकली तब हम खेलने निकले।
IV. बारिश हो रही थी लेकिन ओले गिरने बंद हो गए थे।
विकल्प :
(A) I और II
(B) II और III
(C) II और IV
(D) I और IV
(iii) निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है :
(A) आज सुबह पापा ने जल्दी से मुझे उठाया और ओले दिखाए।
(B) आज सुबह पापा ने मुझे जल्दी उठाकर ओले दिखाए।
(C) अभी तक कोई बच्चा खेलने नहीं निकला।
(D) हमने देखा कि सामने वाले मैदान में हरी-हरी घास पर ओले गिर रहे थे।
(iv) जिस टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं उस टोली की हार होती है। — इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :
(A) अधिक बच्चे खिंच जाने पर टोली की हार होती है।
(B) टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं इसलिए टोली की हार होती है।
(C) जब टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं तो टोली की हार होती है।
(D) वह टोली हार जाती है जिसके अधिक बच्चे खिंच जाते हैं।
(v) महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे वे एक संस्था थे — इस वाक्य का सरल वाक्य होगा :
(A) जो महावीर प्रसाद द्विवेदी थे वे केवल एक व्यक्ति नहीं संस्था थे।
(B) महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे एक संस्था थे।
(C) महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे परंतु वे एक संस्था थे।
(D) महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति न होकर संस्था थे।
Advertisements
Go to Question: