Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [4×1=4]
(i) ‘पानी परात को हाथ छुयो नहीं, नैनन के जल सों पग धोए।’ इस काव्य-पंक्ति में अलंकार है :
(A) उत्प्रेक्षा
(B) श्लेष
(C) यमक
(D) अतिशयोक्ति
(ii) ‘धीरे-धीरे उतर क्षितिज से आ बसंती रजनी’ - इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है :
(A) मानवीकरण
(B) श्लेष
(C) उत्प्रेक्षा
(D) अतिशयोक्ति
(iii) ‘विद्या धन उद्यम बिना कहौ जु पावै कौन।
बिना डुलाए ना मिले ज्यों पंखा की पौन।।’
इन काव्य-पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
(A) यमक
(B) श्लेष
(C) मानवीकरण
(D) उत्प्रेक्षा
(iv) ‘मृदु मिट्टी के हैं बने हुए
मधु घट फूटा ही करते हैं।’
इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है :
(A) मानवीकरण
(B) श्लेष
(C) उत्प्रेक्षा
(D) यमक
(v) निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से कौन-सी पंक्ति अतिशयोक्ति अलंकार का उदाहरण है?
(A) विश्व शलभ सिर धुन कहता मैं,
हाय न जल पाया तुझमें मिल।
(B) अंबर के आनन को देखो,
कितने इसके तारे टूटे।
(C) वह दौड़ रहा अरि मस्तक पर,
वह आसमान का घोड़ा था।
(D) ज्यौं-ज्यौं बूड़े स्याम रंग,
त्यौं-त्यौं उज्जलु होई।
Advertisements
Go to Question: