Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/1/3
© examsnet.com
Question : 5 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]सच से हट कर जिए तो क्या जिए हम या कि तुम।जो नत हुआ वह मृत हुआ ज्यों वृंत से झर कर कुसुम।जो लक्ष्य भूल रुका नहीं, जो हार देख झुका नहीं।जिसने प्रणय पाथेय माना, जीत उसकी ही रही।सच हम नहीं सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही।ऐसा करो जिससे न प्राणों में कहीं जड़ता रहे।जो है जहाँ चुपचाप, अपने-आप से लड़ता रहे।जो भी परिस्थितियाँ मिलें, काँटे चुभें कलियाँ खिलें।हारे नहीं इंसान, है संदेश जीवन का यही।सच हम नहीं सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही।हमने रचा आओ हमीं अब तोड़ दें इस प्यार को।वह क्या मिलन, मिलना वही जो मोड़ दे मँझधार को।(i) ‘अपने-आप से’ लड़ने का क्या अभिप्राय है?(A) अपने भीतर उठे अंतर्द्वंद्व से लड़ना(B) अपने भीतर की कमजोरियों से लड़ना(C) अपनी शारीरिक कमजोरियों से लड़ना(D) अपनी मानसिक व्याधियों से लड़ना(ii) ‘जो नत हुआ वह मृत हुआ’ क्यों कहा गया है?(A) झुकना घमंड का परिचायक है।(B) झुकना विनम्रता का परिचायक है।(C) झुकने वाला मृतक के समान है।(D) स्वाभिमान रहित जीवन मृतक के समान है।(iii) काव्यांश का संदेश है :(A) हर प्रकार की परिस्थिति से समझौता कर स्वयं को ढालने का।(B) जीत की संभावना वाले मार्ग पर ही आगे बढ़ने का।(C) कैसी भी कठिन परिस्थिति हो उससे हार न मानने का।(D) हार की संभावना होने पर नवीन लक्ष्य के निर्माण का।(iv) ‘काँटे’ और ‘कलियाँ’ किसके प्रतीक हैं?(A) सुख और दुख के।(B) दुख और सुख के।(C) समृद्धि और उत्कर्ष के।(D) निर्माण और पतन के।(v) कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनकर लिखिए :कथन - मानव मात्र का जीवन संघर्षपूर्ण है।कारण - मानव मात्र को अपने जीवन की सम-विषम हर तरह की परिस्थितियों का डटकर सामना करना चाहिए।(A) कथन गलत है और कारण सही है।(B) कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।(C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।(D) कथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
Go to Question: