Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 3 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [4×1=4]
(i) ‘लेखक ने अपने तर्कों से उनकी दलीलों का खंडन किया।’ - वाक्य में वाच्य है :
(A) कर्मवाच्य
(B) भाववाच्य
(C) कर्तृवाच्य
(D) क्रियावाच्य
(ii) ‘संगतकार द्वारा मुख्य गायक का उत्साह बढ़ाया गया।’ प्रस्तुत वाक्य का वाच्य पहचानिए :
(A) कर्तृवाच्य
(B) अकर्मवाच्य
(C) कर्मवाच्य
(D) भाववाच्य
(iii) ‘कवि ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया है।’ इसका कर्मवाच्य होगा :
(A) कवि श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन करते हैं।
(B) कवि द्वारा श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया गया है।
(C) कवि श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन कर पाते हैं।
(D) कवि ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया था।
(iv) निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण है/हैं :
1. प्रधानाचार्य द्वारा निर्देश जारी किया गया।
2. उसकी दादी से खड़ा नहीं रहा जाता।
3. सज्जन अपने से बड़ों की सेवा करते हैं।
4. खिलाड़ी से अब दौड़ा नहीं जाता।
विकल्प :
(A) 1, 3 और 4
(B) 2 और 4
(C) 1 और 3
(D) 3 और 4
(v) स्तंभ 1 को स्तंभ 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
स्तंभ 1स्तंभ 2
1. घायल पक्षी से उड़ा नहीं जा सका।I. कर्तृवाच्य
2. कवि बादल में क्रांति का स्वर सुनता है।II. कर्मवाच्य
3. उससे वह गीत नहीं गाया गया।III. भाववाच्य
विकल्प :
(A) 1-II, 2-III, 3-I
(B) 1-III, 2-II, 3-I
(C) 1-III, 2-I, 3-II
(D) 1-I, 2-II, 3-III
Advertisements
Go to Question: