Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘पद-परिचय’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उचित विकल्प चयन कर लिखिए :  [4×1=4]
(i) ‘उसकी दुकान हड़ताल के आह्वान के कारण बंद थी।’ इस वाक्य में रेखांकित का पद-परिचय है :
(A) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
(B) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
(C) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
(ii) ‘उस गाँव में उनकी दरियादिली के चर्चे भी कम नहीं थे।’ में रेखांकित पद का परिचय होगा :
(A) निश्चयवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, अधिकरण कारक
(B) अनिश्चयवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, अधिकरण कारक
(C) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, ‘गाँव’ विशेष्य
(D) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, ‘गाँव’ विशेष्य
(iii) निम्नलिखित में से किस वाक्य में रीतिवाचक क्रिया-विशेषण का प्रयोग हुआ है?
(A) वे अपने परिवार से मिलने भारत से बेल्ज़ियम गए।
(B) साहित्यिक मोर्चे पर भी उन्होंने बहुत संघर्ष किया।
(C) सावन में बादल उमड़-घुमड़कर बारिश करते हैं।
(D) नागार्जुन ने अनेक बार संपूर्ण भारत की यात्रा की।
(iv) ‘जोश और उत्साह से मैं भी उन सबमें भाग ले रही थी।’ -वाक्य में रेखांकित का सही पद-परिचय है :
(A) मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, अधिकरण कारक
(B) अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, अधिकरण कारक
(C) निश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(D) उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(v) ‘बच्चे ने मुसकराकर अपनी माँ की ओर देखा।’ रेखांकित पद का परिचय है :
(A) स्थानवाचक क्रियाविशेषण, ‘देखा’ क्रिया की विशेषता
(B) रीतिवाचक क्रियाविशेषण, ‘देखा’ क्रिया की विशेषता
(C) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(D) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण, ‘देखा’ क्रिया की विशेषता
Advertisements
Go to Question: