Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 17
Marks: +1, -0
खंड ‘अ’ (बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न)
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर लिखिए :  [4×1=4]
(i) ‘यद्यपि वह उनसे आग्रह करती रही लेकिन भगत का निर्णय अटल था।’ इस वाक्य का संयुक्त वाक्य है :
(A) वह उसके आग्रह को न मानकर अपने निर्णय पर अटल रहे।
(B) हालाँकि उसने उनसे आग्रह किया परंतु भगत अपने निर्णय पर अटल रहे।
(C) उसके उनसे आग्रह करते रहने पर भी भगत का निर्णय अटल ही रहा।
(D) वह उनसे आग्रह करती रही लेकिन भगत का निर्णय अटल था।
(ii) ‘जब एक रीड गीली हो जाती थी तब वे दूसरी रीड का इस्तेमाल करते थे।’ इसका सरल वाक्य होगा :
(A) एक रीड के गीली हो जाने पर वे दूसरी रीड का इस्तेमाल करते थे।
(B) एक रीड गीली हो जाती थी इसलिए वे दूसरी रीड का इस्तेमाल करते थे।
(C) वे एक नहीं, दो रीड का इस्तेमाल करते थे क्योंकि एक गीली हो जाती थी।
(D) चूँकि एक रीड गीली हो जाती थी इसलिए वे दूसरी रीड का इस्तेमाल करते थे।
(iii) ‘उन्होंने दोनों खीरों के सिर काटे और उन्हें गोदकर झाग निकाला।’ इस वाक्य का मिश्र वाक्य होगा :
(A) जब उन्होंने दोनों खीरों के सिर काटे तब उन्हें गोदकर झाग निकाला।
(B) उन्होंने दोनों खीरों के सिर काटने के बाद उन्हें गोदकर झाग निकाला।
(C) उन्होंने दोनों खीरों के सिर काटे और उन्हें गोदकर झाग निकाला।
(D) दोनों खीरों को गोदकर झाग निकालने के लिए उन्होंने उनके सिर काटे।
(iv) निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य पहचान कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
1. कोई भगत के संगीत को अपने कोलाहल में नहीं डुबो सकता।
2. उस समय मेरे कानों में एक स्वर-तरंग झंकार-सी कर उठी।
3. वे कबीर को मानते थे और उन्हीं के आदेशों पर चलते थे।
4. वे किसी से भी दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते थे।
विकल्प :
(A) 1 और 2
(B) 3 और 4
(C) केवल 3 सही
(D) केवल 4 सही
(v) स्तंभ 1 को स्तंभ 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
स्तंभ 1स्तंभ 2
1. अब उनका बुढ़ापा आ गया था किंतु टेक वही जवानी वाली थी।I. मिश्र वाक्य
2. अभी थोड़ी देर पहले ही मूसलाधार वर्षा खत्म हुई है।II. संयुक्त वाक्य
3. वे जब इस बार लौटे तो तबीयत कुछ सुस्त थी।III. सरल वाक्य
विकल्प :
(A) 1-I, 2-II, 3-III
(B) 1-II, 2-III, 3-I
(C) 1-III, 2-II, 3-I
(D) 1-III, 2-I, 3-II
Advertisements
Go to Question: