Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Paper 3/4/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 5 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए –  [4×1=4]
(i) ‘हम कनखियों से उन्हें देख रहे थे।’ यह वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?
(a) कर्मवाच्य
(b) कर्तृवाच्य
(c) भाववाच्य
(d) मुख्यवाच्य
(ii) ‘लेखिका द्वारा यहाँ बहुत ही खूबसूरती से साधारण लड़की के असाधारण बनने के प्रारंभिक पड़ावों को प्रकट किया गया है।’ यह वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?
(a) कर्तृवाच्य
(b) भाववाच्य
(c) कर्मवाच्य
(d) मुख्यवाच्य
(iii) ‘अब खेला जाए।’ वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?
(a) कर्तृवाच्य
(b) कर्मवाच्य
(c) भाववाच्य
(d) मुख्यवाच्य
(iv) ‘सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उन्होंने खीरे खरीदे होंगे।’
इस वाक्य का कर्मवाच्य में परिवर्तित रूप होगा–
(a) सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उनके द्वारा खीरे खरीदे गए होंगे।
(b) उन्होंने खीरे सफ़र का वक्त काटने के लिए ही खरीदे होंगे।
(c) सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उनसे खीरे खरीदे जा रहे थे।
(d) सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उनके द्वारा खीरे खरीदे जाएँगे।
(v) निम्नलिखित वाक्यों में कौन-सा वाक्य भाववाच्य का उदाहरण है?
(a) गोपियों ने योग-साधना को कड़वी ककड़ी बताया।
(b) परशुराम ने सभा में क्रोध किया।
(c) लक्ष्मण द्वारा परशुराम पर व्यंग्य-बाण छोड़े गए।
(d) चोट के कारण उनसे चला नहीं जाता।
Advertisements
Go to Question: