Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Paper 3/4/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए –  [4×1=4]
(i) निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का कौन-सा उदाहरण है?
(a) रसोई को वे भटियार खाना कहते थे।
(b) घर में आए दिन विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के जमावड़े होते थे और जमकर बहसें होती थीं।
(c) यह पितृगाथा मैं इसलिए नहीं गा रही कि मुझे उनका गौरव गान करना है।
(d) मैं संकोच से सिमट जाती हूँ और गड़ने-गड़ने को हो आती हूँ।
(ii) निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य का कौन-सा उदाहरण है?
(a) एक-दो को छोड़कर कोई भी मेरे परिवार का नहीं है।
(b) दोनों बड़े भाई आगे पढ़ने बाहर चले गए तब मुझे अपने वजूद का एहसास हुआ।
(c) पिता का आग्रह रहता कि मैं रसोई से दूर रहूँ।
(d) घर में आए दिन विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के जमावड़े होते थे और जमकर बहसें होती थीं।
(iii) निम्नलिखित वाक्य का सरल वाक्य कौन-सा होगा?
‘शीला अग्रवाल की जो जोशीली बातें थीं उन्होंने रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया था।’
(a) जो शीला अग्रवाल थीं उनकी जोशीली बातों ने रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया था।
(b) शीला अग्रवाल जोशीली बातें करती थीं और वे बातें रगों में बहते खून को लावे में बदल देती थीं।
(c) शीला अग्रवाल की जोशीली बातों ने रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया था।
(d) शीला अग्रवाल जोशीली बातें करती थीं अतः वे बातें रगों में बहते खून को लावे में बदल देती थीं।
(iv) निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए –
‘वे प्रधानाचार्या को बड़े गर्व से कहकर आए कि यह तो पूरे देश की पुकार है।’
(a) संज्ञा आश्रित उपवाक्य
(b) विशेषण आश्रित उपवाक्य
(c) क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य
(d) प्रधान उपवाक्य
(v) निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए–
‘मन्नू भंडारी का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ था किंतु उनकी इंटर तक की शिक्षा-दीक्षा राजस्थान में हुई।’
(a) संज्ञा आश्रित उपवाक्य
(b) विशेषण आश्रित उपवाक्य
(c) प्रथम समानाधिकरण उपवाक्य
(d) द्वितीय समानाधिकरण उपवाक्य
Advertisements
Go to Question: