Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Paper 3/4/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 17
Marks: +1, -0
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्दों में से किन्हीं चार पदों के पद परिचय वाला सही विकल्प चुनकर लिखिए –  [4×1=4]
‘उन्हें गवारा न था कि शहर का कोई सफ़ेदपोश उन्हें मँझले दर्जे में सफ़र करता देखे।’
(i) कोई
(a) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्त्ताकारक
(b) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन, स्त्रीलिंग, कर्त्ताकारक
(c) सार्वनामिक विशेषण, ‘सफ़ेदपोश’ विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग
(d) सार्वनामिक विशेषण, ‘सफ़ेदपोश’ विशेष्य, स्त्रीलिंग, बहुवचन
(ii) सफ़ेदपोश
(a) गुणवाचक विशेषण, ‘उन्हें’ विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग
(b) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्त्ताकारक
(c) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्मकारक
(d) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्त्ताकारक
(iii) उन्हें
(a) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्मकारक
(b) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्मकारक
(c) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन (आदरार्थ), पुल्लिंग, कर्मकारक
(d) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्त्ताकारक
(iv) मँझले
(a) गुणवाचक विशेषण, ‘दर्जे’ विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग
(b) संख्यावाचक विशेषण, ‘दर्जे’ विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग
(c) परिमाणवाचक विशेषण, ‘दर्जे’ विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग
(d) सार्वनामिक विशेषण, ‘दर्जे’ विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग
(v) करता देखे
(a) अकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल
(b) अकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्तृवाच्य, भूतकाल
(c) सकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल
(d) सकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, कर्तृवाच्य, भूतकाल
Advertisements
Go to Question: