Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Compartment Paper 3/C/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 3 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [4×1=4]
(i) स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ Iस्तंभ II
(अ) जब मैं स्कूल पहुँचा तब प्रार्थना शुरू हो चुकी थी।(I) विशेषण आश्रित उपवाक्य
(ब) ललित ने कहा कि वह कल दिल्ली जाएगा।(II) क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य
(स) हमने एक लड़का देखा, जो बहुत बुद्धिमान था।(III) संज्ञा आश्रित उपवाक्य
विकल्प :
(a) (अ-I), (ब-II), (स-III)
(b) (अ-III), (ब-I), (स-II)
(c) (अ-II), (ब-III), (स-I)
(d) (अ-III), (ब-II), (स-I)
(ii) “माधव बाज़ार से मिठाई और फल लाया।” रचना की दृष्टि से यह वाक्य है :
(a) संयुक्त वाक्य
(b) सरल वाक्य
(c) मिश्र वाक्य
(d) प्रधान वाक्य
(iii) “रामलाल खेत में गया और गेहूँ काटने लगा” वाक्य का सरल वाक्य होगा :
(a) ज्यों ही रामलाल खेत में गया त्यों ही गेहूँ काटने लगा।
(b) जब रामलाल खेत में गया तब गेहूँ काटने लगा।
(c) गेहूँ काटने थे इसलिए रामलाल खेत में गया।
(d) रामलाल खेत में जाकर गेहूँ काटने लगा।
(iv) “मेरे घर पहुँचते ही वर्षा होने लगी।” वाक्य का मिश्र वाक्य बनेगा :
(a) मैं घर पहुँचा और वर्षा होने लगी।
(b) ज्यों ही मैं घर पहुँचा त्यों ही वर्षा होने लगी।
(c) वर्षा होने से पहले मैं घर पहुँचा।
(d) मैं घर पहुँचा तथा वर्षा होने लगी।
(v) निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) जो आदमी वहाँ खड़ा है वह मेरा भाई है।
(ख) आप वहाँ गए थे और वह नहीं।
(ग) वह जानबूझकर ऐसा करता रहता है।
(घ) माँ बाज़ार से फल और मिठाई लाई।
विकल्प :
(a) केवल कथन (ख) सही है।
(b) कथन (क), (ख) व (ग) सही हैं।
(c) कथन (ग) व (घ) सही हैं।
(d) कथन (ख), (ग) व (घ) सही हैं।
Advertisements
Go to Question: