Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Compartment Paper 3/C/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [4×1=4]
(i) “रमेश से दौड़ा नहीं गया” वाक्य किस वाच्य भेद का उदाहरण है?
(a) कर्मवाच्य
(b) भाववाच्य
(c) कर्तृवाच्य
(d) इनमें से कोई नहीं
(ii) निम्नलिखित वाक्यों में से कर्मवाच्य वाले वाक्य पहचानिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
(क) अध्यापिका द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
(ख) प्राचार्या द्वारा छात्रों को गणित पढ़ाया जा रहा है।
(ग) बच्चों द्वारा हँसा जा रहा था।
(घ) खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट मैच जीत लिया गया।
विकल्प :
(a) कथन (ख) व (ग) सही हैं।
(b) कथन (क) व (घ) सही हैं।
(c) कथन (क) व (ग) सही हैं।
(d) कथन (क), (ख) व (घ) सही हैं।
(iii) “चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा भाषण दिया जाएगा” का कर्तृवाच्य बनेगा :
(a) मुख्यमंत्री से चौपाल में भाषण दिया गया।
(b) चौपाल में मुख्यमंत्री ने भाषण दिया।
(c) चौपाल में मुख्यमंत्री भाषण देंगे।
(d) चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा भाषण दिया जा रहा है।
(iv) स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ Iस्तंभ II
(अ) कर्तृवाच्य(I) राम से दौड़ा नहीं जाता।
(ब) कर्मवाच्य(II) कैप्टन ने नेताजी की मूर्ति पर चश्मा लगाया।
(स) भाववाच्य(III) नवाब साहब द्वारा खीरे पर नमक छिड़का गया।
विकल्प :
(a) (अ-III), (ब-I), (स-II)
(b) (अ-II), (ब-III), (स-I)
(c) (अ-II), (ब-I), (स-III)
(d) (अ-I), (ब-II), (स-III)
(v) “वे स्कूल जाकर पढ़ते होंगे।” इस वाक्य का भाववाच्य बनेगा :
(a) उनके द्वारा स्कूल जाकर पढ़ा जाता होगा।
(b) उनके द्वारा स्कूल जाकर पढ़ा गया।
(c) उनके द्वारा स्कूल जाकर पढ़ा जाएगा।
(d) उनसे स्कूल में पढ़ा जाएगा।
Advertisements
Go to Question: