Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Compartment Paper 3/C/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 17
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यान से पढ़कर किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [5×1=5]
(I)
एक दिन व्याकरणाचार्य ने खुश होकर मुझसे कहा —
बोल ! तुझे क्या बना दूँ?
ध्वनि बना दूँ, व्यंजन बना दूँ, अव्यय बना दूँ
स्वर बना दूँ, उपसर्ग बना दूँ या प्रत्यय बना दूँ?
प्रत्यय का नाम आते ही मैंने उन्हें टोका
और हाथ जोड़ते हुए रोका !
न बाबा न !
मुझे भूलकर भी प्रत्यय न बनाना !
भाषा में यही सबसे शोषित है, पिछलग्गू है
जिसके पीछे लगता है, उसी में खो जाता है
पूरा का पूरा उसी का हो जाता है
सो व्याकरणाचार्य जी !
मुझे व्यक्तित्वहीन ही रखना है
तो प्रत्यय नहीं ‘उपसर्ग’ बनाना
जिसका धर्म है – खुद को मिटाकर
औरों को नए-नए रंगों से सजाना
उन्हें उनके नए अवतार देना
किसी को विस्तार, तो किसी को संस्कार देना
कभी-कभी लगता है
उपसर्ग किसी नाट्यशाला का मेकअप मैन है
जो किसी को मूँछ तो किसी को दाढ़ी लगाता है।
किसी को ‘बिंदी’ तो किसी को साड़ी पहनाता है।
(i) कवि ने ‘उपसर्ग’ को किस रूप में चित्रित किया है?
(a) मूँछ लगाने वाला
(b) मेकअप करने वाला
(c) दाढ़ी लगाने वाला
(d) साड़ी पहनाने वाला
(ii) प्रत्यय के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a) प्रत्यय शोषित है, जिसके पीछे लगता है, उसी में खो जाता है।
(b) प्रत्यय मज़दूर है, औरों को आकार देते-देते अपना सब-कुछ हार जाता है।
(c) प्रत्यय खुद को मिटाकर दूसरों को नए-नए रंगों से सजाता है।
(d) प्रत्यय की अपनी कोई पहचान नहीं होती।
(iii) कवि द्वारा ‘प्रत्यय’ न बनकर ‘उपसर्ग’ बनने की अभिलाषा प्रकट करना, उसके व्यक्तित्व की किस विशेषता को प्रकट करता है?
(a) सृजनशीलता
(b) परदुखकातरता
(c) विनम्रता
(d) सहृदयता
(iv) कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A) : कवि उपसर्ग बनना पसंद करता है।
कारण (R) : कवि उपसर्ग की भाँति औरों का भला करना चाहता है।
(a) कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
(b) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(d) कथन (A) और कारण (R) दोनों ग़लत हैं।
(v) उपसर्ग द्वारा किसी को दाढ़ी, मूँछ, बिंदी लगाने या साड़ी पहनाने से क्या अभिप्राय है?
(a) सजाना-सँवारना
(b) कमियाँ छिपाना
(c) नया रूप प्रदान करना
(d) आधुनिक बनाना
अथवा
(II)
हो दोस्त या कि वह दुश्मन हो,
हो परिचित या परिचय विहीन
तुम जिसे समझते रहे बड़ा
या जिसे मानते रहे दीन
यदि कभी किसी कारण से
उसके यश पर पड़ती दिखे धूल,
तो सख़्त बात कह उठने की,
रे, तेरे हाथों हो न भूल।
मत कहो कि वह ऐसा ही था,
मत कहो कि इसके सौ गवाह,
यदि सचमुच ही वह फिसल गया
या पकड़ी उसने ग़लत राह –
तो सख़्त बात से नहीं, स्नेह से
काम ज़रा लेकर देखो,
अपने अन्तर का नेह अरे,
देकर देखो।
कितने भी गहरे रहें गर्त,
हर जगह प्यार जा सकता है,
कितना भी भ्रष्ट ज़माना हो,
हर समय प्यार भा सकता है।
जो गिरे हुए को उठा सके,
इससे प्यारा कुछ जतन नहीं,
दे प्यार उठा पाए न जिसे
इतना गहरा कुछ पतन नहीं।
देखे से प्यार भरी आँखें
दुस्साहस पीले होते हैं
हर एक धृष्टता के कपोल
आँसू से गीले होते हैं।
तो सख़्त बात से नहीं
स्नेह से काम ज़रा लेकर देखो
अपने अन्तर का नेह
अरे, देकर देखो।
(i) इस कविता के केंद्रीय भाव हेतु दिए गए कथनों को पढ़कर सबसे सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन :
(क) मनुष्य को सदैव मीठी वाणी का प्रयोग करना चाहिए।
(ख) प्रेमपूर्वक व्यवहार से ही दूसरों को जीता जा सकता है।
(ग) दूसरों के साथ कठोरता से नहीं कोमलता का बर्ताव करना चाहिए।
(घ) प्रेमपूर्वक व्यवहार संसार में सभी को अच्छा लगता है।
विकल्प :
(a) कथन (ख) सही है।
(b) कथन (क) और (ग) सही हैं।
(c) कथन (क), (ग) और (घ) सही हैं।
(d) कथन (क), (ख) और (घ) सही हैं।
(ii) कविता के अनुसार संसार में सबसे उत्तम प्रयास किसे कहा गया है?
(a) कठोर परिश्रम करना
(b) सत् व्यवहार करना
(c) दूसरों की सहायता करना
(d) मधुर शब्दों का प्रयोग करना
(iii) ‘हर एक धृष्टता के कपोल
आँसू से गीले होते हैं।’ – पंक्तियों का भाव है :
(a) कठोर से कठोर व्यक्ति भी दुखों से विचलित होता है।
(b) कठोर से कठोर व्यक्ति भी प्रेमपूर्वक व्यवहार से द्रवित होता है।
(c) साहसी व्यक्ति भी दुखों से घबराकर रोता है।
(d) साहसी व्यक्ति भी प्रेमपूर्वक व्यवहार की अपेक्षा रखता है।
(iv) दूसरों की कीर्ति धूमिल पड़ने पर कवि ने क्या नहीं करने की सलाह दी है?
(a) उसकी आलोचना
(b) उसका उपहास
(c) उसकी सराहना
(d) उसकी सहायता
(v) ग़लत राह पर चलने वाले व्यक्ति को सही राह पर लाया जा सकता है :
(a) कठोर अनुशासन द्वारा
(b) प्रेमपूर्वक व्यवहार द्वारा
(c) मित्रवत् व्यवहार द्वारा
(d) धैर्य एवं संयम द्वारा
Advertisements
Go to Question: