Concept:भूतकाल क्रिया के उस रूप को कहते हैं जिससे बीते हुए समय में कार्य होने का बोध होता है। इसके कुल छ: उपभेद होते हैं।Explanation:भूतकाल के छ: उपभेद इस प्रकार हैं - सामान्य भूतकाल, आसन्न भूतकाल, पूर्ण भूतकाल, अपूर्ण भूतकाल, संदिग्ध भूतकाल और हेतुहेतुमद् भूतकाल।दिए गए विकल्पों में केवल 6 ही सही संख्या है।काल के तीन मुख्य भेद होते हैं - भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यत काल। नीचे तालिका में इन्हें दर्शाया गया है:
काल- क्रिया के उस रूप को काल कहते है, जिसमें उसके कार्य-व्यापार का समय और उसकी पूर्ण और अपूर्ण अवस्था का बोध हो। काल के तीन भेद हैं-
भूतकाल
क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय में कार्य होने का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं।
वह अभी गया।
वर्तमान काल
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का संकेत मिलता है उसे 'वर्तमान काल' कहते हैं।
वह घर जा रहा है।
भविष्यत काल
क्रिया के जिस रूप से काम का आने वाले समय में करना या होना प्रकट हो, उसे भविष्यतकाल कहते है।