Concept:सकर्मक क्रिया वह होती है जिसमें कर्ता के कार्य का प्रभाव कर्म पर पड़ता है, अर्थात वाक्य में कर्ता, क्रिया और कर्म तीनों होते हैं।Explanation:दिए गए विकल्पों में से 'रमेश ने खिलौने ख़रीदे' में रमेश कर्ता है, ख़रीदे क्रिया है और खिलौने कर्म है। यहाँ क्रिया का प्रभाव खिलौनों पर पड़ रहा है, अतः यह सकर्मक क्रिया है।अन्य विकल्पों में कर्म नहीं है, इसलिए वे अकर्मक क्रिया के उदाहरण हैं।सकर्मक और अकर्मक क्रिया में अंतर नीचे तालिका में दिया गया है:
सकर्मक क्रिया
अकर्मक क्रिया
1. इसमें कर्ता, क्रिया और कर्म तीनों उपस्थित होते हैं।
1. इसमें कर्ता और क्रिया तो होते हैं, लेकिन कर्म नहीं होता।
2. इसमें कर्ता द्वारा किए गए कार्य से कोई दूसरी चीज प्रभावित होती है
2. इसमें कर्ता द्वारा किए गए कार्य से किसी और चीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।