Concept:तत्पुरुष समास में उत्तरपद प्रधान होता है और बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है।Explanation:'पाठशाला' का समास विग्रह है – 'पाठ के लिए शाला'। यहाँ ‘के लिए’ (संप्रदान) विभक्ति का लोप हुआ है। इसलिए यह संप्रदान तत्पुरुष समास है।तत्पुरुष समास की परिभाषा व उदाहरण :
समास
परिभाषा
उदाहरण
तत्पुरुष
जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है, अर्थात प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है व समास करते वक़्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है।
देशभक्ति- देश के लिए भक्ति।
अन्य विकल्पों की व्याख्या :
समास
परिभाषा
उदाहरण
कर्मधारय
जिसका पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य अथवा एक पद उपमान तथा दूसरा पद उपमेय हो तो, वह 'कर्मधारय समास' कहलाता है।
नीलकंठ- नीले रंग का कंठ।
द्विगु
जिस सामासिक शब्द का पूर्व पद संख्यावाची विशेषण हो उसे द्विगु समास कहते हैं।
चौराहा- चार राहों का समूह।
अव्ययीभाव
जहाँ प्रथम पद या पूर्व पद प्रधान हो तथा समस्त पद क्रिया विशेषण अव्यय हो उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं।
यथासमय- समय के अनुसार।
समास का सामान्य परिचय :
समास- समास का अर्थ होता है- 'संक्षेप या संक्षेपीकरण'परिभाषा- समास शब्द अस् धातु में सम् उपसर्ग लगाकर बनाया गया है, जिसका अर्थ है- "संक्षेप" दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को समास कहा जाता है।जैसे- राजा का पुत्र- राजपुत्र।
समास के मुख्य भेद : अव्ययीभाव, तत्पुरुष, द्वंद्व, बहुव्रीहि। तत्पुरुष के दो भेद : कर्मधारय और द्विगु।Answer:पाठशाला ‘तत्पुरुष समास’ का उदाहरण है। सही विकल्प C है।