Concept:भाषा का आधारभूत कौशल श्रवण कौशल है, क्योंकि बच्चे पहले सुनते हैं, फिर बोलना, पढ़ना और लिखना सीखते हैं।
Explanation:श्रवण कौशल अन्य सभी भाषायी कौशलों (वाचन, पठन, लेखन) का विकास करता है।
बालक जन्म के बाद सर्वप्रथम सुनना सीखता है।
सुनने की क्षमता के बिना बोलना, पढ़ना या लिखना संभव नहीं है।
श्रवण कौशल का उद्देश्य सुनी गई बात को समझना और उस पर चिंतन करना है।
भाषा-प्रयोगशाला, वाद-विवाद, दृश्य-श्रव्य साधन इसके विकास में मदद करते हैं।
श्रवण से तर्कशक्ति, चिंतन और उचित प्रतिक्रिया देने की क्षमता बढ़ती है।
अतः यह भाषा सीखने का पहला और मूलभूत कौशल है।
Answer:A. श्रवण कौशल