Concept:सकर्मक क्रिया वह है जिसमें कर्म होता है और क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है। अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं होता और फल कर्ता पर ही पड़ता है।
Explanation:चार वाक्यों में तीन में कर्म मौजूद है – पत्र, गाना, चोर।
इन वाक्यों में क्रिया (लाया, गाया, पकड़ा) का प्रभाव कर्ता पर नहीं, बल्कि क्रमशः पत्र, गाना, चोर पर पड़ता है, इसलिए ये सकर्मक क्रिया के उदाहरण हैं।
चौथे वाक्य 'लड़का सोता है' में कोई कर्म नहीं है। क्रिया 'सोता' का फल कर्ता 'लड़का' पर ही पड़ता है, इसलिए यह अकर्मक क्रिया है।
अतः सकर्मक क्रिया वाला वाक्य नहीं है – लड़का सोता है।
Answer:D. लड़का सोता है।