Concept:लोकोक्ति एक पूर्ण कथन होता है जो किसी विशेष प्रसंग में प्रयोग किया जाता है। दिए गए विकल्पों में से केवल 'ओस चाटे प्यास नहीं बुझती' एक शुद्ध लोकोक्ति है।Explanation:- विकल्प A, B, D प्रचलित लोकोक्तियाँ नहीं हैं।- 'ओस चाटे प्यास नहीं बुझती' का अर्थ है कि बड़े काम के लिए विशेष प्रयत्न आवश्यक होता है।- नीचे इस लोकोक्ति के वाक्य प्रयोग दिए गए हैं:
वाक्य प्रयोग
सोहन अपने घर को सुंदर बनाने के लिए लगा हुआ है लेकिन वह उसमें कंजूसी भी करता है तब उसके लिए यही कहावत आती है कि ओस चाटे प्यास नहीं बुझती अर्थात आवश्यकता के अनुसार पूर्ति नहीं होने पर वह कार्य पूरा नहीं होता है।
वाक्य प्रयोग
मोहनलाल अपनी बेटी का विवाह करने चला है तू अपना दिल बड़ा करके चलो क्योंकि यहां ओस चाटे प्यास नहीं बुझती।
- लोकोक्ति की परिभाषा:
लोकोक्ति की परिभाषा: जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।उदाहरण:-बाप भला न भइया, सब से भला रूपइयाअर्थः धन ही सबसे बड़ा होता है।बासी बचे न कुत्ता खायअर्थः जरूरत के अनुसार ही सामान बनाना।