Concept:तत्पुरुष समास में उत्तरपद प्रधान होता है और कारक चिह्नों का लोप होता है।Explanation:दिए गए विकल्पों में 'मधुमक्खी' का विग्रह 'मधु की मक्खी' होता है।यहाँ 'की' (संबंध कारक) का लोप हुआ है, इसलिए यह संबंध तत्पुरुष समास है।अन्य विकल्प अलग समास दर्शाते हैं:
शब्द
समास विग्रह
समास का नाम
पीताम्बर
पीला है अम्बर जिसका अर्थात विष्णु
बहुव्रीहि समास
त्रिभुवन
तीन भुवन का समूह
द्विगु समास
दौड़धूप
दौड़ या धूप
द्वंद्व समास
विशेष:
समास
परिभाषा
उदाहरण
बहुव्रीहि समास
जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं।
जैसे –- जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान।- तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।
द्विगु समास
जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।
जैसे –- दो पहरों का समूह = दोपहर।- तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।
विशेषद्विगु तथा बहुव्रीहि समास में अंतर :द्विगु समास का पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है और दूसरा पद विशेष्य होता है जबकि बहुव्रीहि समास में समस्त पद ही विशेषण का कार्य करता है। जैसे – दोपहर- दो पहरों का समूह (द्विगु समास), चतुर्भुज- चार है भुजाएँ जिसकी अर्थात विष्णु (बहुव्रीहि समास)।