Concept:व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी एक विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम को दर्शाती है।Explanation:"चाँदनी चौक" दिल्ली का एक प्रसिद्ध और विशिष्ट स्थान है।यह किसी जाति, भाव या द्रव्य का बोध नहीं कराता, बल्कि एक निश्चित स्थान का नाम है।अतः यह व्यक्तिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है।अन्य विकल्प – भाववाचक, द्रव्यवाचक और जातिवाचक – असंगत हैं।विशेष:
संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। संज्ञा के प्रकार -
संज्ञा
परिभाषा
उदाहरण
व्यक्तिवाचक
जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है।
राम, गंगा, पटना
जातिवाचक
जो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है।
नदी, पर्वत, लड़की
द्रव्यवाचक
जिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है जिससे कोई वस्तु बनी है।
सोना, चाँदी, पानी
समूहवाचक
जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।