Concept:पर्यायवाची शब्द वे होते हैं जिनका अर्थ समान होता है। 'धूसर' का अर्थ गधा या भूरे रंग का होता है, और इसका प्रमुख पर्याय 'गर्दभ' है।
Explanation:प्रश्न में 'धूसर' का पर्याय पूछा गया है। दिए गए विकल्पों में से केवल 'गर्दभ' ही इसका सही पर्याय है।
'धूसर' के अन्य पर्यायवाची – खर, शीतलावाहन, चक्रीवान, गधा आदि हैं।
अन्य विकल्पों के अर्थ:
- 'अश्व' का अर्थ घोड़ा है – इसके पर्याय हैं हय, तुरंग, घोटक, सैंधव, बाजि आदि।
- 'मेघ' का अर्थ बादल है – इसके पर्याय हैं जलधर, पयोद, पयोधर, घन आदि।
- 'अजा' का अर्थ बकरी है – इसके पर्याय हैं छेरी, बकरी, छागी।
इस प्रकार, 'अश्व', 'मेघ' और 'अजा' तीनों 'धूसर' से भिन्न अर्थ रखते हैं। अतः सही उत्तर 'गर्दभ' है।
Answer:C. गर्दभ