Concept:तालव्य ध्वनियाँ वे होती हैं जिनका उच्चारण तालु और जीभ के स्पर्श से होता है।Explanation:दिए गए शब्दों में से केवल 'चाचा' में तालव्य ध्वनि का प्रयोग हुआ है। 'च' वर्ण तालव्य वर्ग (चवर्ग) में आता है। अन्य शब्दों (पापा, बाबा, मामा) में द्वयोष्ठ्य ध्वनियाँ हैं। नीचे उच्चारण स्थानों की तालिका दी गई है:
उच्चारण स्थान (ध्वनि वर्ग)
उच्चरित ध्वनि
द्वयोष्ठ्य
प, फ, ब, भ, म
दन्त्योष्ठ्य
फ़
दन्त्य
त, थ, द, ध
वर्त्स्य
न, स, ज़, र, ल, ळ
कठोर तालव्य
श, च, छ, ज, झ
कोमल तालव्य
क, ख, ग, घ, ञ, ख़, ग़
पश्च-कोमल-तालव्य
क़
स्वरयंत्रामुखी
ह
प्रत्येक शब्द का वर्गीकरण:
पापा
द्वयोष्ठ्य
बाबा
द्वयोष्ठ्य
मामा
द्वयोष्ठ्य
अतः केवल 'चाचा' में तालव्य ध्वनि है।Answer:D. चाचा