Concept:'पद्मावत' मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा रचित प्रसिद्ध प्रेमाख्यान काव्य है।Explanation:- जायसी निर्गुण भक्ति धारा की प्रेमाश्रयी (सूफी) शाखा के महत्वपूर्ण कवि हैं।- वे शेख मोहिदी के शिष्य और शेरशाह सूरी के समकालीन थे।- 'पद्मावत' में कुल 57 खंड हैं तथा इसमें नागमती, पद्मावती और रत्नसेन की प्रेम कहानी वर्णित है।- आचार्य शुक्ल ने इसकी कथा का पूर्वार्द्ध 'कल्पित' और उत्तरार्द्ध 'ऐतिहासिक' माना है।- अन्य विकल्पों में कबीर की प्रमुख रचना 'बीजक', तुलसीदास की 'रामचरितमानस' और सूरदास की 'सूरसागर' है, परंतु 'पद्मावत' जायसी की ही रचना है।Answer:C. जायसी