Concept:प्रत्यय वे शब्दांश होते हैं जो मूल शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं। यहाँ ‘इक’ प्रत्यय है।
Explanation:‘सामाजिक’ शब्द का निर्माण ‘समाज’ मूल शब्द में ‘इक’ प्रत्यय जोड़ने से होता है।
‘समाज’ का अर्थ है – समूह या संगठन। ‘इक’ प्रत्यय लगने से ‘समाज से संबंधित’ अर्थ बनता है।
अन्य उदाहरण: शारीरिक (शरीर + इक), नैतिक (नीति + इक), पारिवारिक (परिवार + इक), धार्मिक (धर्म + इक), दैनिक (दिन + इक)।
यहाँ ‘सामाजिक’ को ‘समाज + इक’ के रूप में विभाजित किया जा सकता है। अन्य विकल्प (सामाज + इक, सा + माजिक, सामा + जिक) गलत हैं क्योंकि ‘समाज’ ही मूल शब्द है।
Answer:B. समाज + इक