Concept:द्रव्यवाचक संज्ञा किसी धातु, रसायन, या पदार्थ के नाम को कहते हैं। 'तेजाब' एक रासायनिक द्रव्य है, इसलिए यह द्रव्यवाचक संज्ञा है।Explanation:संज्ञा के भेदों को समझें। 'तेजाब' किसी व्यक्ति, स्थान, समूह या भाव का नाम नहीं है। यह एक विशिष्ट पदार्थ (अम्ल) को बताता है।
द्रव्यवाचक संज्ञा
जो शब्द किसी धातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं। जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी आदि।
दिए गए विकल्पों में भाववाचक (गुण/भाव), व्यक्तिवाचक (विशिष्ट नाम), और समूहवाचक (समुदाय) नहीं हैं। 'तेजाब' सीधे एक द्रव्य का बोध कराता है। अतः यह द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है।
संज्ञा
परिभाषा
उदहारण
व्यक्तिवाचक
जो किसी व्याक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है।
राम, गंगा, पटना
जातिवाचक
जो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का बोध [पूरी जाति का] कराती है।
नदी, पर्वत, लड़की
द्रव्यवाचक
जिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है। जिससे कोई वस्तु बनी है।
सोना, चांदी, पानी
समूहवाचक
जो संज्ञा शब्द किसी एक व्याक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।