Concept:अधिकरण कारक क्रिया के आधार (स्थान) का बोध कराता है। इसकी विभक्ति 'में' और 'पर' होती है।Explanation:वाक्य 'घोसले में चिड़िया है' में 'में' विभक्ति का प्रयोग हुआ है। यह चिड़िया के रहने के स्थान (घोसला) को दर्शाती है। अतः यह अधिकरण कारक है।अन्य विकल्पों का स्पष्टीकरण इस प्रकार है:
कारक
परिभाषा
उदाहरण
अधिकरण
शब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का ज्ञान हो, इसकी विभक्ति 'में' और 'पर' है।
मोहन मैदान में खेल रहा है।मनोज छत पर पढ़ रहा है।
सम्बन्ध
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध का बोध हो, इसकी विभक्ति 'का', 'की', और 'के' है।
सीता का भाई आया है।राम की किताब।
अपादान
जब दो वस्तुओं के अलग होने का बोध को।
पेड़ से पत्ता गिरा।
सम्प्रदान
जब कोई वस्तु किसी को दी जाये वहां सम्प्रदान कारक होता है।
राहुल ने रोहित को उपहार दिया।
उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि केवल अधिकरण कारक में 'में' विभक्ति आती है।Answer:सही विकल्प A. अधिकरण कारक है।