Concept:जब वाक्य में दो कर्ता हों, तो क्रिया बहुवचन में होनी चाहिए।Explanation:सभी विकल्पों में केवल विकल्प C में कर्ता और क्रिया का सही मेल है।मोहन और गीता दो अलग-अलग व्यक्ति हैं, इसलिए क्रिया 'गा रहे हैं' (बहुवचन पुल्लिंग) सही है।अन्य विकल्पों में वचन संबंधी अशुद्धियाँ हैं, जैसा नीचे तालिका में दिखाया गया है:
अशुद्ध वाक्य
त्रुटि
शुद्ध वाक्य
मोहन और गीता गा रही है
वचन सबंधी
मोहन और गीता गा रहे हैं
गीता और मोहन गा रहा है
वचन संबंधी
मोहन और गीता गा रहे हैं
मोहन और गीता गा रही हैं
वचन संबंधी
मोहन और गीता गा रहे हैं
अतिरिक्त जानकारी के लिए नीचे देखें:
वाक्यगत अशुद्धि
वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।
अशुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी वापस लौट आया।शुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी लौट आया।