रघुराम राजन 23 वें, उर्जित पटेल RBI के 24 वें गवर्नर थे।
भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर 1935-1937 तक सर ओसबोर्न ए. स्मिथ थे।
भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर 1943-1947 तक सर सीडी देशमुख थे।
बेनेगल रामा राउ का आरबीआई के गवर्नर के रूप में 1949- 57 तक सबसे लंबा कार्यकाल था और 15 जनवरी 1985 से 4 फरवरी 1985 तक अमिताव घोष का बीस दिनों का सबसे छोटा कार्यकाल था।
शक्तिकांत दास RBI के 25वें और वर्तमान गवर्नर हैं।
आम तौर पर, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है।
हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिशों पर 1 अप्रैल 1935 को आरबीआई की स्थापना हुई।
1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।
इसका मुख्यालय पहले कोलकाता में स्थित था और बाद में उसे मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।