Concept:भाषा सीखना एक सचेतन (conscious) प्रक्रिया है जिसमें शिक्षार्थी औपचारिक रूप से भाषा के नियमों, संरचना और लेखन को सीखता है।
Explanation:भाषा सीखने में शिक्षार्थी द्वारा जानबूझकर प्रयास किया जाता है।
यह प्रक्रिया विद्यालय या शिक्षण संस्थानों में नियमबद्ध तरीके से होती है।
इसमें व्याकरण के नियम, शब्द विज्ञान और भाषा की संरचना पर ध्यान दिया जाता है।
सीखने के लिए अभ्यानुकूलन, अनुकरण, प्रयत्न एवं त्रुटि और अंतर्दृष्टि जैसी युक्तियाँ काम करती हैं।
यह भाषा अर्जन (acquisition) से भिन्न है, जो स्वाभाविक रूप से होता है।
इसलिए भाषा सीखना शिक्षार्थी का सचेतन प्रयास है।
Answer:B. शिक्षार्थी के द्वारा सचेतन प्रयास है