Test Index
CTET Paper II (Social Science) 19 Jan 2023 Solved Paper
Show Para
Question Numbers: 121-128नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।हमारे पास आज उतना ही पानी है, जितना हजार साल पहले था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उसकी माँग बेतहाशा बढ़ गई है। आज़ादी के समय हमारी आबादी 25 करोड़ से कुछ अधिक थी आज एक अरब का आँकड़ा पार कर चुकी है। बाँध - हमारी मजबूरी हैं। आबादी को पुनः 25 करोड़ पर ला दीजिए, फिर नए बाँध बनाना तो दूर, पुराने बाँधों को भी तोड़ दीजिए।हज़ारों वर्षों से मनुष्य पानी का संग्रह करता आया है - कुँओं तालाबों और बावड़ियों के रूप में बाँध उसी श्रृंखला में नई कड़ी हैं। आर्द्रता, कुहरा, ओस सभी पानी के विभिन्न रूप हैं प्रायः सभी देश अपनी नदियों के पानी का भरपूर उपयोग करना चाहते हैं।आज संसार में जटिल से जटिल और खतरनाक से खतरनाक रासायनिक पदार्थ पैदा हो रहे हैं। इन्हें इधर-उधर फेंक देने या नदियों में बहा देने के घातक परिणाम होंगे। कल-कारखानों के अलावा बड़े शहर भी अपना मल नदियों के हवाले करते हैं। हम नदियों में लगातर ज़हर घोल रहे हैं। खेतों में किसान जिन कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं, देर-सबेर वे भी नदियों में पहुँचते हैं। इनमें से कुछ जहरीले रसायन बरसों बाद भी प्रभावहीन नहीं होते ।
Go to Question: