Test Index

CTET Paper II (Mathematics and Science) Sep 2016 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 136-143
निर्देश: नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए।
चेन्‍नई में आई बाढ़ अब उतार पर है। इस त्रासदी से निबटने में इस शहर ने जिस साहस का परिचय दिया, जिस तरह से सोशल मीडिया ने एक बार फिर बचाव के काम में अहम किरदार निभाया, बल्कि कुछ मामलों में तो जान बचाने में भी उसकी भूमिका रही, इसे देखते हुए उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। इन तमाम अच्‍छी बातों के बावजूद इस वास्‍तविकता को भी नहीं झुठलाया जा सकता कि इस त्रासदी से बचा जा सकता था। चेन्‍नई में आई बाढ़ की असली वजह थी अडयार नदी-बेसिन का नए हवाई अड्डे के लिए अतिक्रमण। ठीक उसी तरह, जैसे दूसरे नदी विस्‍तारों का आवासीय निर्माण के लिए इस्‍तेमाल कर लिया गया है। नदी के कुदरती रास्‍ताेंं को अवरूद्ध किए जाने से इसका जल आसपास के इलाकों में उमड़ गया। जब तक प्रकृति अपना क्रोध नहीं दिखाती, हमारे योजनाकार हर जोखिम को नजरअंदाज करते रहते हैं और उस चीज की तलाश में रहते हैं, जिसे वे ले सकते हैं। हमने इसी तरह का विध्‍वंसक सैलाब मुंबई में भी देखा। कुछ ही समय पहले श्रीनगर में भी ऐसी ही बरबादी देखी। हर जगह मुख्‍य वजह मिली-अनियोजित शहरीकरण और बुनियादी नियमों की अनदेखी। फिर भी हर बार त्रासदी की गंभीरता लोगों की यादों मे धुँँधली पड़ जाती है। चेन्‍नई की तरह दिल्‍ली में भी ऐसे सैलाब की संभावना है। इसलिए हमें यमुना नदी के बेसिन से छेड़छाड़ करने की ‘बुद्धिमानी’ से बचना होगा।
© examsnet.com
Question : 141 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: