Concept:भाषा का मुख्य उद्देश्य विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान करना है। इसे ही संप्रेषण कहते हैं।
Explanation:भाषा मनुष्य को अपने मन की बात दूसरों तक पहुँचाने में सहायता करती है।
यह सामाजिक संबंधों का भी उपकरण है।
भाषा के दो प्रमुख प्रकार्य हैं: चिंतन (मानसिक अभिव्यक्ति) और संप्रेषण (सामाजिक अभिव्यक्ति)।
लेकिन इनमें प्रमुख प्रकार्य संप्रेषण ही है, क्योंकि इसी के माध्यम से वक्ता और श्रोता के बीच विचारों का आदान-प्रदान होता है।
लेखन दक्षता, प्रतिवेदन लेखन और भाषण देना भाषा के उपयोग के रूप हैं, परंतु भाषा का मूल कार्य संप्रेषण करना है।
इसलिए, भाषा का प्रमुख प्रकार्य संप्रेषण ही माना जाता है।
Answer:D. संप्रेषण करना