Test Index

CTET Paper II (Mathematics and Science) Feb 2014 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 121-128
निर्देश: नीचे दिए गए गद्यांश को पढकर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए:
एक धनी युवक संत के पास यह पूछने के लिए गया कि उसे अपने जीवन में क्या करना चाहिए | संत उसे कमरे की खिडकी तक ले गए और उससे पूछा, “तुम्हें काँच के परे क्या दिख रहा है?” “सडक पर लोग आ-जा रहे हैं और एक बेचारा गरीब व्यक्ति भीख माँग रहा है | ”
इसके बाद संत ने उसे एक बडा दर्पण दिखाया और पूछा, “अब इस दर्पण में देखकर बताओ कि तुम क्या देखते हो | ” “इसमें मैं खुद को देख रहा हूँ | ”
“ठीक है, दर्पण में तुम दूसरों को नहीं देख सकते | तुम जानते हो कि खिड़की में लगा काँच और यह दर्पण एक ही मूल पदार्थ से बने हैं | तुम स्वयं की तुलना काँच के इन दोनों रूपों से करके देखो | जब यह साधारण है तो तुम्हें सभी दिखते हैं और उन्हें देखकर तुम्हारे भीतर करूणा जागती है और जब इस काँच पर चाँदी का लेप हो जाता है, तो तुम केवल स्वयं को देखने लगते हो | ”
“तुम्हारा जीवन भी तभी महत्त्वपूर्ण बनेगा जब तुम अपनी आँखों पर लगी चाँदी की परत को उतार दो | ”
© examsnet.com
Question : 125 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: