Concept:भाषा सीखना शिक्षार्थी द्वारा सचेतन प्रयास है, जिसमें औपचारिक रूप से नियमों और संरचना का अध्ययन किया जाता है।
Explanation:शिक्षार्थी विद्यालय या शिक्षण संस्थानों में भाषा के व्याकरणीय नियमों को सचेत रूप से सीखता है।
यह प्रक्रिया नियमबद्ध होती है और इसमें विभिन्न विधियों का प्रयोग किया जाता है।
लेखन, शब्द विज्ञान और भाषा की संरचना पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
बच्चों को नियमों को स्मरण कराया जाता है और उनकी अर्जित भाषा का सहारा लिया जाता है।
इसमें अभ्यनुकूलन, अनुकरण, प्रयत्न एवं त्रुटि, और अंतर्दृष्टि जैसी युक्तियाँ काम करती हैं।
Answer:B. शिक्षार्थी के द्वारा सचेतन प्रयास है