Concept:कविता का शिक्षण-अधिगम मुख्यतः रसानुभूति, सौंदर्यबोध और आनंद पर केंद्रित होता है। इसका प्रमुख लक्ष्य छात्रों को कविता की सराहना और आनंद लेने योग्य बनाना है, न कि केवल व्याकरण या लेखन कला सीखना।
Explanation:कविता शिक्षण में शिक्षक, छात्र और विषयवस्तु के बीच अंतःक्रिया होती है।
प्राथमिक स्तर पर कविता का उद्देश्य शब्दों का स्पष्ट उच्चारण, भावानुकूल वाचन, और गति-प्रवाह के साथ पढ़ने की योग्यता विकसित करना है।
इसमें रसानुभूति, सौंदर्यबोध और मनोरंजन विशेष होता है।
कविता को व्यक्तिगत या समूह में हावभाव और आरोह-अवरोह के साथ सुनाने की दक्षता भी विकसित की जाती है।
यद्यपि कविता भाषा अधिगम के अवसर देती है और तार्किक चिंतन बढ़ाती है, परंतु इसका मुख्य उद्देश्य आनंद और सराहना ही है।
Answer:A. आनंद तथा सराहना करना