Test Index

CTET Paper I (Classes I to V) Nov 2012 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 129-135
गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्‍नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए
हमारे देश के त्योहार चाहे धार्मिक दृष्टि से मनाए जा रहे हैं या नए वर्ष के आगमन के रूप में; फसल की कटाई एवं खलिहानों के भरने की ख़ुशी में हों या महापुरुषों की याद में; सभी देश की राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक एकता और अखंडता को मज़बूती प्रदान करते हैं। ये त्योहार जनमानस में उल्लास, उमंग एवं खुशहाली भर देते हैं, ये हमारे अंदर देश-भक्ति एवं गौरव की भावना के साथ-साथ, विश्व-बंधुत्व एवं समन्वय की भावना भी बढ़ाते हैं। इनके द्वारा महापुरुषों के उपदेश हमें इस बात की याद दिलाते हैं कि सदविचार एवं सदभावना द्वारा ही हम प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। इन त्योहारों के माध्यम से हमें यह भी संदेश मिलता है कि वास्तव में धर्मों का मूल लक्ष्य एक है, केवल उस लक्ष्य तक पहुँचने के तरीके अलग-अलग हैं।
© examsnet.com
Question : 130 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: