Concept:व्याकरण भाषा के शुद्ध रूप और नियमों का शास्त्र है। इसकी समझ का आकलन रटने से नहीं, बल्कि संदर्भ में प्रयोग से होता है।
Explanation:- व्याकरण के नियमों को याद करना पढ़ाई को नीरस बनाता है।
- इसलिए शिक्षक को पाठ पढ़ाते समय संदर्भ परक प्रश्न पूछने चाहिए।
- ऐसे प्रश्न बच्चों को पाठ की बारीकियाँ समझने और व्याकरण के प्रयोग का अवसर देते हैं।
- लघुत्तर प्रश्न (A) संक्षिप्त होते हैं और वस्तुनिष्ठ प्रश्न (D) सिर्फ शुद्धता दर्शाते हैं, लेकिन गहरी समझ नहीं जाँचते।
- निबंधात्मक प्रश्न (C) व्याकरण की बजाय रचनात्मकता पर केंद्रित होते हैं।
- अतः भाषा के व्याकरण की समझ का सर्वोत्तम आकलन संदर्भित प्रश्नों (B) से होता है।
Answer:B. संदर्भ परक प्रश्नों के माध्यम से।