Concept:प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का मुख्य लक्ष्य बच्चों को पढ़कर ज्ञान प्राप्त करने और आनंद लेने में सक्षम बनाना है।
Explanation:भाषा शिक्षण के कई उद्देश्य होते हैं, जैसे सुनना, समझना, बोलना, लिखना और पढ़ना।
लेकिन प्राथमिक स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है – पठन के माध्यम से ज्ञानार्जन और आनंद प्राप्ति की क्षमता विकसित करना।
इसका अर्थ है कि बच्चे पढ़कर नई चीज़ें सीख सकें और पढ़ने में रुचि ले सकें।
अन्य विकल्पों में केवल कठिन शब्दों का अर्थ जानना (A) या विचारों को रट लेना (B) या साहित्यिक नाम याद करना (D) शामिल हैं, जो भाषा शिक्षण के व्यापक उद्देश्य के अनुरूप नहीं हैं।
इसलिए सही विकल्प वही है जो पढ़ने के माध्यम से ज्ञान और आनंद दोनों पर जोर देता है।
Answer:C. पठन के द्वारा ज्ञानार्जन एवं आनंद प्राप्ति में समर्थ बनाना।