Test Index
CTET Paper I (Classes I to V) July 2013 Solved Paper
Show Para
Question Numbers: 121-128निर्देशः नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए:हमारे देश में आधुनिक शिक्षा नामक एक चीज प्रकट हुई है। इसके नाम पर यत्रतत्र स्कूल और कॉलेज कुकुरमुत्तों की तरह सिह उठाकर खड़े हो गएहैं। इनका गठन इस प्रकार किया गया है कि इनका प्रकश कॉलेज के बाहर मुश्किल से पहुँचता है। सूरज की रोशनी चाँद से टकराकर जितनी निकलती है। इनसे उससे भी कम रोशनी निकलती है। एक परदेशी भाषा की मोटी दीवार इस चारों ओर से घेरे हुए है। जब मैं अपनी मातृभाषा के जरिए शिक्षा के प्रसार के बारे में सोचता हूँ तो उस विचार से साहस क्षीण होता है। घर की चहारदीवारी में बंद दुलहिन की तरह यह भयभीत रहती है। बरामदे तक ही स्वतंत्रता का साम्राज्य है : एक इंच आगे बढ़ी की घूँघट निकल आता है। हमारी मातृभाषा का राज प्राथमिक शिक्षा तक सीमित है : दुसरे शब्दों में यह केवल बच्चों की शिक्षा के लिए उपयुक्त है, मानी यह कि जिसे कोई दूसरी भाषा सीखने का अवसर नहीं मिला, हमारी जनता की उस विशाल भीड़ को शिक्षा के उनके अधिकार के प्रसंग में बच्चा ही समझा जाएगा। उन्हें कभी पूर्ण विकसित मनुष्य नहीं बनना है और तब भी हम प्रेमपूर्वक सोचते हैं कि स्वराज मिलने पर उन्हें संपूर्ण मनुष्य के अधिकार हासिल होगें।
© examsnet.com
Question : 128 of 150
Marks:
+1,
-0
Go to Question: