Test Index

CTET Paper I (Classes I to V) 24 Dec 2021 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 121-128
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए -
व्यायाम ही उत्तम स्वास्थ्य की मूल जड़ है। आलस्य व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है और जो व्यक्ति अस्वस्थ होता है उसे आलस्य घेर लेता है। अतः इस आलस्य रूपी महारिपु से छुटकारा पाने के लिए व्यायाम को अपनाना आवश्यक है। व्यायाम व्यक्ति को चुस्त - दुरुस्त रखता है। व्यायाम शारीरिक व बौद्धिक दो प्रकार का होता है। शारीरिक व्यायाम करने से मनुष्य के अंग - प्रत्यंग पुष्ट होते हैं। वह बलवान व तेजस्वी बनता है। शारीरिक व्यायाम के लिए दंड - बैठक, खुली हवा में दौड़ लगाना, नदी में तैरना, घुड़सवारी करना, कुश्ती लड़ना तथा विभिन्न प्रकार के खेल खेले जा सकते हैं। बौद्धिक व्यायाम के अन्तर्गत शब्द - पहेलियाँ, बुद्धि - परीक्षण के प्रश्न तथा शतरंज आदि खेल आते हैं।
जीवन की सफलता स्वास्थ्य पर आधारित है। स्वस्थ व्यक्ति कोई भी कार्य कर सकता है, उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। अतः हमारा कर्तव्य है कि हम स्वास्थ्य रूपी धन को नष्ट न करें। इस आकर्षक मायावी संसार में जो सुखों का उपभोग करना चाहता है तथा जीवन में सफलता रूपी कुंजी पाना चाहता है उसे स्वास्थ्य के नियमों का पालन करना चाहिए।
© examsnet.com
Question : 125 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: