Concept:वायगोत्स्की का सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत बताता है कि बच्चे दूसरों के साथ बातचीत और सहयोग से सीखते हैं।
Explanation:वायगोत्स्की के अनुसार बच्चे अपने समीपस्थ विकास क्षेत्र (ZPD) में काम करते हुए अधिक जानकार व्यक्ति (MKO) की मदद से सीखते हैं।
MKO माता-पिता, शिक्षक या सहपाठी हो सकते हैं।
यह सहायता 'मचान' (scaffolding) कहलाती है, जिसमें आवश्यकतानुसार सहारा दिया जाता है।
सीखने की प्रक्रिया में सहयोगात्मक समस्या-समाधान पर जोर दिया जाता है।
बच्चे सामाजिक अन्तःक्रिया के माध्यम से ज्ञान का निर्माण करते हैं।
प्रत्यक्ष निर्देश की बजाय सामाजिक संपर्क को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।
इसलिए वायगोत्स्की के अनुसार बच्चे सामाजिक अन्तःक्रिया से सीखते हैं।
Answer:C. सामाजिक अन्तःक्रिया