Test Index

CTET Paper I (Classes I to V) 21 Dec 2021 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 129-135
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए I
बचपन के अनुभवों को विभिन्‍न कारक प्रभावित करते हैं I उदाहरण के लिए परिवार में सदस्यों की संख्या और आर्थिक स्थिति, परिवार तथा समुदाय के रीति-रिवाज, परम्पराएँ, उनके नैतिक मूल्य और विश्वास, आवास, क्षेत्र आदि I जिस प्रकार से समाज में हम रहते हैं, वह हमारे बचपन को प्रभावित करता है I पाँच वर्ष का एक बालक स्कूल जाने लगता है, उसी उम्र का दूसरा बालक दूध दोहने तथा खेतीबाड़ी में अपने पिता की मदद करता है और पाँच वर्षीय अन्य बालक सड़कों पर अखबार बेचता है I
भारत में बचपन को अधिक रचनात्मक अवसर देने एवं उसे शिक्षा से जोड़ने का इतिहास काफ़ी समृद्ध रहा है I बाल श्रम पर रोक लगाने तथा बच्चों का सृजनात्मक जीवन सुनिश्चित किए जाने के लिए बालश्रम निरोधक कानून बनाया गया I वर्ष 2000 में बचपन को विविध खतरों से बचाने के लिए बाल संरक्षण अधिनियम अस्तित्व में आया I भारतीय योजना आयोग (नीति आयोग) ने अपनी तीसरी पंचवर्षीय योजना के प्रारूप में भी शिक्षा के बारे में कहा था कि वह द्रुत आर्थिक विकास और प्रौद्योगिक प्रगति प्राप्त करने और ऐसी सामाजिक व्यवस्था का निर्माण करने में एक अकेला सबसे महत्वपूर्ण कारक है, जो बच्चोंको शैक्षणिक विकास के साथ पूर्ण नयी न्याय कर सकता है।
© examsnet.com
Question : 130 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: