Test Index

CTET Paper I (Classes I to V) 20 Dec 2021 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 129-135
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए:
मैं नहीं चाहता कि मेरा घर चारों ओर से दीवारों से घिरा हो और उसकी सभी खिड़कियाँ बंद हों I मैं चाहता हूं कि सभी देशों की संस्कृतियों की सुवासित वायु मेरे घर के चारों और बहे I लेकिन मैं ऐसी किसी वायु से अपने पांव नहीं उखड़ने दूँगा I मुझे औरों के घर में दस्तंदाज़, भिखारी या गुलाम बनकर रहने से इंकार है I
यह बात मेरे मन में दूर-दूर तक नहीं है कि हम एकांतिक बन जाएँ या अपने चारों ओर अवरोध खड़े कर दें लेकिन मैं सादर किंतु बलपूर्वक यह कहना चाहता हूं कि औरों की संस्कृति की सराहना का प्रश्न अपनी संस्कृति की सराहना और उसके आत्मसात्करण के बाद उठना उचित है I उससे पहले कदापि नहीं I
मेरा दृढ़ मत है कि जो बहुमूल्य रत्न हमारी संस्कृति के पास है, वे किसी अन्य संस्कृति के पास नहीं है I पर हमें उनका ज्ञान ही नहीं है, हमें अपनी संस्कृति के अध्ययन का विरोध करने और उसका अवमूल्यन करने की पट्टी पढ़ाई गई है I परिणाम यह है कि हमने अपनी संस्कृति को जीना लगभग छोड़ ही दिया है जो देखने में भले ही सुंदर लगे, पर वह प्रेरणा देने या उदात्तीकरण करने वाला सिद्ध नहीं हो सकताI
मेरा धर्म मुझे अन्य संस्कृतियों का अनादर अथवा उपेक्षा करने से बरजता है लेकिन साथ ही, वह मुझसे अपनी संस्कृति को आत्मसात करने और उसे जीने का आग्रह भी करता है, क्योंकि ऐसा न करना हमारे लिए निश्चित रूप से आत्मघाती होगा I
© examsnet.com
Question : 132 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: