Test Index

CTET Paper I (Classes I to V) 19 Jan 2023 Solved Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 121-128
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
जब कोई युवा अपने घर से बाहर निकलता है तो पहली कठिनाई मित्र का चुनाव करने में आती है। यदि उसकी स्थिति बिलकुल एकाकी और निराली नहीं रहती तो उसकी जान-पहचान के लोग धड़ाधड़ बढ़ते जाते हैं और थोड़े ही दिनों में कुछ लोगों से उसका हेल-मेल बढ़ते-बढ़ते मित्रता के रूप में परिणत हो जाता है। मित्रों के चुनाव की उपयुक्तता पर उसके जीवन की सफलता निर्भर हो जाती है, क्योंकि संगति का गुप्त प्रभाव हमारे आचरण पर अवश्य पड़ता है। हम लोग ऐसे समय में समाज में प्रवेश करके अपना कार्य आरंभ करते हैं, जबकि हमारा चित्त कोमल और हर तरह का संस्कार ग्रहण करने योग्य रहता है। हम लोग कच्ची मिट्टी की मूर्ति के समान रहते हैं जिसे जो जिस रूप में चाहे, उस रूप में ढाले — चाहे राक्षस बनाएँ, चाहे देवता।
© examsnet.com
Question : 127 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: